मॉडल स्कूलों में बदलेगा स्वरूप, नई पोशाक डिजाइन व बढ़ेंगी सीटें

Apr 06, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

मॉडल स्कूलों में बदलेगा स्वरूप, नई पोशाक डिजाइन व बढ़ेंगी सीटें मॉडल स्कूलों में बदलेगा स्वरूप, नई पोशाक डिजाइन व बढ़ेंगी सीटेंमॉडल स्कूलों में बदलेगा

मॉडल स्कूलों में बदलेगा स्वरूप, नई पोशाक डिजाइन व बढ़ेंगी सीटें

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के मॉडल विद्यालयों में पढ़ाई का स्वरूप अब और आधुनिक व व्यवस्थित होने जा रहा है। राज्य सरकार ने कटिहार समेत बिहार के 534 मॉडल स्कूलों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों का निर्णय लिया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं के लिए अलग से पोशाक डिजाइन की जाएगी, सीटों में वृद्धि होगी और नामांकन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन सभी निर्देशों का अनुपालन 10 अप्रैल तक सुनिश्चित करने को कहा गया है।शनिवार को हुई राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक में विभाग ने मॉडल विद्यालयों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

निर्णय लिया गया कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा छात्रों के लिए नई पोशाक की डिजाइन तैयार की जाएगी, जिससे इन विद्यालयों की अलग पहचान बन सके। वहीं, छात्राओं के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुन: प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा प्रशिक्षण परिषद को सौंपी गई है।जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि मॉडल विद्यालयों को गुणवत्ता शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में जिले के चयनित मॉडल विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर लागू की जाएंगी। इससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि मॉडल विद्यालयों के संचालन की नियमित निगरानी के लिए कार्यक्रम प्रबंधन इकाई गठित की गई है, जो प्रत्येक सप्ताह बुधवार को समीक्षा बैठक करेगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी।इधर, विद्यालय भवन निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं। डीईओ और बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में कक्षा कक्ष के सामने शौचालय का निर्माण नहीं किया जाए। खासकर बालिका शौचालय को विद्यालय परिसर के एकांत और सुरक्षित स्थान पर बनाने पर जोर दिया गया है।इसके अलावा, मॉडल विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अलग से पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी करने का भी निर्णय लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।