Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsBihar Government Launches Revenue Mega Campaign for Land Record Correction
राजस्व महा अभियान हेतु पंचायतों मे लगा शिविर

राजस्व महा अभियान हेतु पंचायतों मे लगा शिविर

संक्षेप: राजस्व महा अभियान हेतु पंचायतों मे लगा शिविर राजस्व महा अभियान हेतु पंचायतों मे लगा शिविर राजस्व महा अभियान हेतु पंचायतों मे लगा शिविर राजस्व महा अभिय

Wed, 20 Aug 2025 02:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

समेली ,एक संवाददाता। जमीन और जमाबंदी रिकॉर्ड को सही करने के लिए बिहार सरकार द्वारा राजस्व महा अभियान के तहत 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले अभियान को लेकर राजस्व विभाग पटना से आए हुए अधिकारी आशुतोष कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार ने छोहार के मनरेगा भवन में मुखिया प्रतिनिधि अक्षय कुमार मंडल उपमुखिया संजय चौधरी एवं अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर चल रहे अभियान का लोगों से जानकारी साझा किया। इस दौरान समुचित दस्तावेज देखते हुए जमाबंदी वितरण भी किया जा रहा है। वहीं सीओ ने बताया कि राजस्व विभाग की अलग-अलग टीम घर-घर जाकर लोगों के भूमि संबंधी कागजातों की जांच करेंगी और जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करेगी।

उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें। वरना परेशानी हो सकती है। प्रखंड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं हर शिविर में सर्वेक्षण अमीन, लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल उपलब्ध रहेंगे। वहीं मौके पर ही आवेदन की प्राथमिक एंट्री की जाएगी। नामांतरण व बंटवारे के आवेदन म्यूटेशन प्लस पोर्टल पर और सुधार से जुड़े आवेदन परिमार्जन प्लस पोर्टल पर दर्ज होंगे। प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य से भी बैठक कर सहयोग देने की अपील की। इस महाअभियान के तहत ऑनलाइन जमाबंदी में मौजूद गलतियों को दूर किया जाएगा। छूटे हुए रिकॉर्ड को डिजिटाइज किया जाएगा और उत्तराधिकार या संयुक्त संपत्ति से जुड़े नामांतरण आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विभाग की टीम लोगों को घर-घर जाकर जमाबंदी की कॉपी और आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध कराएगी। जरूरी दस्तावेजों में मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि जमीन पूर्वजों के नाम है), वंशावली, खाता-खेसरा व रकबा की जानकारी देना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों का सत्यापन और जमा करने की सुविधा शिविरों में उपलब्ध रहेगी। बता दें कि सरकार ने घोषणा की है कि इस महाअभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को अंचल, जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।