राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रतिनियुक्त
राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रतिनियुक्त राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रतिनियुक्त राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रधानाच

कटिहार। निज संवाददाता बिहार सरकार के सात निश्चय के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य के अंतर्गत पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा जिला के सात प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में अस्थायी कक्षा संचालन हेतु प्रतिवेदित संस्थान में प्रभारी प्रधानाचार्य की प्रतिनियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय डंडखोरा के अस्थायी कक्षा संचालन हेतु प्रतिवेदित संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय सौरिया में केबी झा कॉलेज के डॉक्टर विनय कुमार पांडे, हसनगंज प्रखंड के लिए के बी झा कॉलेज के डॉक्टर हेमंत कुमार मिश्रा, कोढ़ा के लिए पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के डॉक्टर चंदेश्वर कुमार मिश्रा, समेली के लिए डीएस कॉलेज के प्रोफेसर मिहिर कुमार ठाकुर, कुर्सेला के लिए डीएस कॉलेज के डॉक्टर विलास कुमार झा, मनसाही के लिए डीएस कॉलेज की डॉक्टर वीणा रानी और अमदाबाद प्रखंड के लिए केबी झा कॉलेज के डॉक्टर सतीश चंद्र मिश्रा तथा पूर्णिया जिला अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के लिए डीएस कॉलेज के डॉक्टर अनवर हुसैन की प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है।
निदेशानुसार डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने डॉक्टर विलास कुमार झा और डॉक्टर अनवर हुसैन तथा के बी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने डॉक्टर सतीश चंद्र मिश्रा और डॉक्टर विनय कुमार पांडे को 5 मई को विरमित कर दिया है। डॉ नारायण झा, डॉ नंदकिशोर साह और शंभू कुमार यादव ने प्राचार्य बनने पर बधाई दी है। एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान ने कहा कि पहले से ही महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी है इन शिक्षकों के जाने से शिक्षण कार्य पर निश्चित तौर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कुलपति महोदय को इस पर ध्यान देना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


