विद्यालय परिचारियों को मिलेगा 15,200 रुपये मासिक वेतन
विद्यालय परिचारियों को मिलेगा 15,200 रुपये मासिक वेतन विद्यालय परिचारियों को मिलेगा 15,200 रुपये मासिक वेतनविद्यालय परिचारियों को मिलेगा 15,200 रुपये

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के बाद जिले के राजकीयकृत, प्रोजेक्ट कन्या, उत्क्रमित एवं नवस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विद्यालय परिचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बिहार राज्य विद्यालय परिचारी (नियुक्ति, सेवाशर्त एवं अनुशासनिक कार्रवाई) संवर्ग नियमावली 2025 के तहत अब अनुकंपा के आधार पर नियुक्त परिचारियों को भी 15,200 रुपये प्रतिमाह नियत वेतन तथा 400 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। विभागीय अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में संकल्प संख्या 1128 दिनांक 21 अगस्त 2020 के तहत नियुक्त विद्यालय परिचारी भी नई नियमावली 2025 से आच्छादित माने जाएंगे।
अब तक जिन परिचारियों का वेतन भुगतान लंबित था, उनके लिए भी समरूप प्रक्रिया के तहत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्णय पर वित्त विभाग की सहमति भी प्राप्त है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग, पटना से जारी अधिसूचना के आलोक में जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। नियमावली 2025 के तहत नियुक्त एवं आच्छादित विद्यालय परिचारियों का वेतन भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। जहां भी कागजी प्रक्रिया लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विद्यालय परिचारियों में उत्साह बढ़ेगा और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलेगा। परिचारी विद्यालयों की स्वच्छता, सुरक्षा और दैनिक संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


