कटिहार में 68 टैबलेट में मोबाइल डिवाइस प्रबंधन सक्रियण बाकी
कटिहार में 68 टैबलेट में मोबाइल डिवाइस प्रबंधन सक्रियण बाकीकटिहार में 68 टैबलेट में मोबाइल डिवाइस प्रबंधन सक्रियण बाकीकटिहार में 68 टैबलेट में मोबाइल

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले के सरकारी विद्यालयों में वितरित टैबलेट के प्रभावी उपयोग को लेकर शिक्षा विभाग ने अब सख्ती बढ़ा दी है। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के बाद टैबलेट में मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (एमडीएम) सक्रियण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ताजा प्रतिवेदन के अनुसार जिले को आवंटित 4316 टैबलेट में से सभी की आपूर्ति हो चुकी है, लेकिन अब तक 4248 टैबलेट में ही एमडीएम सक्रियण पूर्ण हुआ है, जबकि 68 टैबलेट अभी भी सक्रियण से वंचित हैं। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि पूरे बिहार में कुल 1,61,128 टैबलेट की आपूर्ति के विरुद्ध 1,58,752 टैबलेट में ही मोबाइल डिवाइस प्रबंधन सक्रियण पूरा हो सका है, जबकि 2376 टैबलेट में यह कार्य लंबित है।
इसके कारण संबंधित एजेंसी को देय 10 प्रतिशत भुगतान भी रुका हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के साथ ही इस मद की राशि समाप्त (लैप्स) होने की आशंका को देखते हुए विभाग ने सभी जिलों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कटिहार जिले में भी इस दिशा में तेजी लाई गई है। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों और तकनीकी सहयोग से शेष टैबलेट का सत्यापन एवं सक्रियण कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 28 मार्च 2026 तक हर हाल में अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


