समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को मिलेगी नई गति
कटिहार में, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी मंत्री बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनका मानना है कि ये मंत्री सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों को छूएंगे।

कटिहार, एक संवाददाता बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए सभी नवनियुक्त माननीय मंत्रीगणों को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में, सभी नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी ऊर्जा, अनुभव और जन-सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से विकसित बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों के सहयोग से बिहार सुशासन, अंत्योदय और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


