Bihar 82nd Death Anniversary of Ganesh Dutt Celebrated by Kurmi Kshatriya Mahasabha बिहार विभूति सर गणेश दत्त की मनाई पुण्यतिथि, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsBihar 82nd Death Anniversary of Ganesh Dutt Celebrated by Kurmi Kshatriya Mahasabha

बिहार विभूति सर गणेश दत्त की मनाई पुण्यतिथि

बिहार विभूति सर गणेश दत्त की मनाई पुण्यतिथि बिहार विभूति सर गणेश दत्त की मनाई पुण्यतिथि बिहार विभूति सर गणेश दत्त की मनाई पुण्यतिथि बिहार विभूति सर गण

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 27 Sep 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
बिहार विभूति सर गणेश दत्त की मनाई पुण्यतिथि

कटिहार नि। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय में बिहार विभूति सर गणेश दत्त की 82वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अध्यक्षता करते हुए अरविंद पटेल ने कहा कि उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन काल में कई शैक्षणिक संस्थाओं की नींव डाली, जिसका लाभ आज विद्यार्थी उठा रहे हैं। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने हेतु विद्यार्थियों से अपील की। अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने कहा कि 1928 ईस्वी में उन्हें सर की उपाधि मिली थी। पटना विश्वविद्यालय से 1933 ईस्वी में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में 1916 से 1922 तक वकालत की।

समाज सेवा और शैक्षणिक उत्थान के क्षेत्र में इनका योगदान हमेशा याद रहेगा जलियांवाला बाग हत्याकांड की तीव्र निन्दा करते हुए बिहार के नेताओं की ओर से विरोध प्रस्ताव लिखकर ब्रिटिश सरकार को दिया था। उसे प्रस्ताव का प्रस्तावक डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा और समर्थक सर गणेश दत्त थे। वे शिक्षाविद, अधिवक्ता और प्रशासक थे। वरीय अधिवक्ता राजेंद्र मिश्र, रामविलास पासवान,श्याम देव राय आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।