बंगाल चुनाव प्रचार को जाने के क्रम में बारसोई स्टेशन पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत

Apr 05, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

बंगाल चुनाव प्रचार को जाने के क्रम में बारसोई स्टेशन पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत बंगाल चुनाव प्रचार को जाने के क्रम में बारसोई स्टेशन पर स्वास्थ्य म

बंगाल चुनाव प्रचार को जाने के क्रम में बारसोई स्टेशन पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत

बारसोई। निज प्रतिनिधि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए जाने के क्रम में शनिवार को बारसोई स्टेशन पर कुछ देर रूके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के तहत मालदा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में कूचबिहार जाने के क्रम में बारसोई पहुंचे हैं। मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है। पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार से त्रस्त है। बंगाल की जनता टीएमसी को इस बार सबक सिखाएगी।

इस दौरान बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने उनका स्वागत कर बारसोई अनुमंडल अस्पताल एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मांगपत्र मंत्री को सौंपा। विधायक ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी, नर्सिंग स्टाफ की कमी, ब्लड बैंक की अनुपलब्धता, अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव सहित कई बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करने की मांग भी रखी ।स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।वहीं कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बारसोई पहुंचकर मंत्री का स्वागत किया। जदयू नेता ख्वाजा शाहिद ने क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक एवं एएनएम के अनुपस्थित रहने की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार साह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, भाजपा नेता पिंटू यादव, विजय कुमार साह, विधायक प्रतिनिधि सागर कुमार साह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।