ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारबारसोई : नदियों के ताडंव से लोगों में दहशत

बारसोई : नदियों के ताडंव से लोगों में दहशत

बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र हरनारोई पंचायत में सबसे अधिक बाढ़ का तांडव से गांव के लोग परेशान हैं। नागर एवं महानंदा नदी दोनों का प्रकोप इस पंचायत में रहने के कारण सड़क पर दो से तीन फीट पानी का बहाव हो रहा...

बारसोई : नदियों के ताडंव से लोगों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 02 Oct 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र हरनारोई पंचायत में सबसे अधिक बाढ़ का तांडव से गांव के लोग परेशान हैं। नागर एवं महानंदा नदी दोनों का प्रकोप इस पंचायत में रहने के कारण सड़क पर दो से तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है। पंचायत के लगभग सभी घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।

किसान अपने फसलों को लेकर चिंतित हैं। मुखिया मो. कलाम ने बताया कि बाढ़ ने पूरी तरह से पंचायत को बर्बाद कर दिया है। अधिकतर लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। धीरे धीरे लोगों क े समक्ष खाने पीने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। इस पंचायत का प्रख्ंाड मुख्यालय से पूरी तरह का सम्पर्क टूट चुका है। नाव के जरिये लोग काबिल टोला चौक तक आते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें