Katihar News: ईद मिलादुनबी को लेकर शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, कटिहार
share

Katihar News: ईद मिलादुनबी को लेकर शांति समिति की बैठक ईद मिलादुनबी को लेकर शांति समिति की बैठकईद मिलादुनबी को लेकर शांति समिति की बैठकईद मिलादुनबी को लेकर शांति सम

Katihar News: ईद मिलादुनबी को लेकर शांति समिति की बैठक

Katihar News: बारसोई। ईद मिलादुन्नबी एवं जुलूस ए मोहम्मदी को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय स्थित सभा भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ राजू कुमार ने की। बैठक में विधि-व्यवस्था, जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। बैठक में एसडीपीओ अजय कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्याम सुंदर साह, बलरामपुर सीओ अंशु आयुष, बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार, बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास पासवान, तेलता थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सुधानी थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार एवं कचना थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सागर कुमार साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो. जिन्ना आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: ईद मिलादुनबी को लेकर शांति समिति की बैठक