
प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित
प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजितप्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजितप्
समेली,एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीपीआरओ मो. हाशिम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान राज्य सरकार की बैंकिंग योजनाओं के तहत जिले को आवंटित लक्ष्य का शत प्रतिशत पूरा करने पर चर्चा की गई। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने को कहा गया, ताकि लाभुकों को समय-सीमा के भीतर ऋण मिल सके। बीपीआरओ मो. हाशिम ने कहा कि सरकारी योजनाओं से जुड़े ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।
सभी बैंक समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृति व वितरण करें और पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारी अद्यतन करें। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लाभुकों का ऋण आवेदन बिना कारण निरस्त न करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा पीएम सूर्य घर योजना के अधिक प्रचार-प्रसार, खातों के लेन-देन की अद्यतन जानकारी प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा एक व्यक्ति द्वारा लिए जा रहे अनेक ऋणों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और जीविका बीपीएम मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




