ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारबनारसी पंचाग से जिउतिया का किया अनुष्ठान

बनारसी पंचाग से जिउतिया का किया अनुष्ठान

दो पंचाग के कारण जिले में अलग अलग दिन महिलाओं ने संतानों की लम्बी उम्र की कामना को लेकर जिउतिया अनुष्ठान शुरु किया। कुछ जगहों पर शनिवार से ही 33 घंटे का निर्जला व्रत शुरु हो...

बनारसी पंचाग से जिउतिया का किया अनुष्ठान
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 22 Sep 2019 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दो पंचाग के कारण जिले में अलग अलग दिन महिलाओं ने संतानों की लम्बी उम्र की कामना को लेकर जिउतिया अनुष्ठान शुरु किया। कुछ जगहों पर शनिवार से ही 33 घंटे का निर्जला व्रत शुरु हो गया।

तो कुछ जगहों पर रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के गांवों में इस अनुष्ठान को लेकर जहां भक्ति का माहौल रहा। महिलाएं अपने-अपने घरों में पुत्र के लम्बी उम्र की कामना को लेकर श्रद्धा व निष्ठा के साथ जिमूतवाहन की स्मृति में अनुष्ठान को जारी रखा। इस दौरान रविवार को भी उनके परिजनों द्वारा डाला भराई के रश्म के लिए बांस से निर्मित डाला के अलावा सेब, केला, नारियल, बांस का पत्ता, जियल का पत्ता सहित अन्य समग्रियों की खरीददारी बड़े ही श्रद्धा के साथ किया। कहा जाता है कि बिहार में लोक आस्था का महानतम पर्व छठ पर्व एवं जिउतिया का बहुत ही महत्व है। बाजारों में रहा चहल पहल: जिउतिया के अनुष्ठान में खाजा एवं फेना के अलावा बरलुशाही, दही, चूड़ा, सेब, संतरा एवं केला की मांग होती है। सनातन धर्म के अनुसार होनेवाले मकर संक्रान्त एवं जिउतिया के अनुष्ठान में दूध व दही का महत्व बढ़ने के कारण इसकी मांग काफी बढ़ जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें