बबीता यादव बनीं कटिहार लोकसभा प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर
बबीता यादव बनीं कटिहार लोकसभा प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर बबीता यादव बनीं कटिहार लोकसभा प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहरबबीता यादव बनीं कटिहार

बरारी। संवाद सूत्र बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी हित में सक्रिय और समर्पित रूप से कार्य करने को लेकर बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता यादव को कटिहार लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस मनोनयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।उनके प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना कुमारी, इंजीनियर विकास तिवारी, भाजपा नेता बिक्की साह, गौरी शंकर चौधरी, पंचानंद झा, रविन्द्र यादव, कृष्ण मोहन साह, मनोरंजन पाल, मुन्ना चौधरी, राजीव भारती, शांति जायसवाल, शिला कुमारी सहित दर्जनों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


