ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारआजमनगर: महिला की गला दबा हत्या

आजमनगर: महिला की गला दबा हत्या

आजमनगर | संवाद सूत्र

आजमनगर: महिला की गला दबा हत्या
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 26 Jun 2020 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमनगर | संवाद सूत्र

थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय निखत परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी और साक्ष्य छुपाने के लिए घर में बने शौचालय टंकी में शव को फेंक दिया।

घटना महेशपुर पंचायत के रतनिया गांव की 24 जून देर शाम की बतायी जाती है। मृतक के पुत्र आठ वर्षीय कुर्बान ने घटना का उद्भेदन किया। 25 जून गुरुवार देररात पुलिस ने मुखिया व ग्रामीणों की उपस्थिति में शौचालय टंकी में शव को निकालने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मृतका की मां मैमून निशां के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पति मो. नाहिद व सास डोमनी खातून को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दस वर्ष पूर्व रतनिया निवासी मो. नाहिद आलम ने दिल्ली के सिलमपुर थाना क्षेत्र के जाफरावाद इलाके में मजदूरी करता था। इसी क्रम में निखत परवीन के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में रजामंदी से मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक शादी रचायी थी। लड़की के माता पिता सीतामढ़ी के रहनेवाले हैं। जो बीस पच्चीस वर्ष पूर्व दिल्ली के जाफरवाद इलाके में बस गये। तीन वर्ष से निखत परवीन महेशपुर स्थित रतनिया ससुराल में रहने लगी। पन्द्रह दिन पूर्व मृतका ने थाना में आवेदन दी थी कि सास ससुर मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। इस दौरान उक्त मामले में पंचायत के मुखिया के द्वारा पंचायती भी हुई। दोनों पक्ष के आपसी सहमति से मेल मिलाप करा दिया गया। पति दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। लॉकडाउन लगने के बाद एक माह पूर्व वह घर लौट आया। थानाध्यक्ष ने मनीष कुमार रजक ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें