निगम क्षेत्र में स्व गणना को लेकर लगने वाले संध्या चौपाल में पहुंचे डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

निगम क्षेत्र में स्व गणना को लेकर लगने वाले संध्या चौपाल में पहुंचे डीएम निगम क्षेत्र में स्व गणना को लेकर लगने वाले संध्या चौपाल में पहुंचे डीएमनिगम

निगम क्षेत्र में स्व गणना को लेकर लगने वाले संध्या चौपाल में पहुंचे डीएम

कटिहार। वरीय संवाददाता निगम क्षेत्र में स्व गणना को लेकर चल रहे जागरुक अभियान के बीच मंगलवार को डीएम आशुतोष दि्वेदी वार्ड नंबर छह में आयोजित संध्या चौपाल पहुंचे। उन्होंने वहां पर निगम की ओर से चल रही संध्या चौपाल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील किया कि वे स्व गणना में बढ़चढ़कर हिस्सा ले। साथ ही तैनात निगम के कर्मियों को निर्देशित किया कि हर हाल नागरिकों को स्वगणना भरने में प्रतिनियुक्त कर्मी सहायता प्रदान करेंगें। ताकि उन्हें स्व गणना भरने में किसी भी तरह की कठिनाई न आए। ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा सभी वार्ड में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सुपरवाइजर के माध्यम से प्रतिदिन प्रातः काल में वार्ड सभा और संध्या में संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।नगर

आयुक्त सुबह और शाम कार्यक्रम में होते है शामिलनगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि निगम क्षेत्र में स्वगणना को लेकर काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में प्रात: काल में वार्ड सभा और संध्या में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। हरेक कार्यक्रम में जाकर लोगों को जागरुक कर रहा हूं। साथ ही किसी भी तरह का फीडबैक आता है तो उसे वरीय अधिकारियों को भी सूचित करता हूं। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया है कि हर हाल में स्व गणना में लोगों की मदद करें और साथ ही स्व गणना की प्रक्रिया में वार्ड पार्षद से भी मदद ली जा रही है। ताकि इसकी तादात में तेजी आए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।