श्रमिक हित योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन
श्रमिक हित योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन श्रमिक हित योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन श्रमिक हित योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन श्र

कटिहार निज संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर संयुक्त श्रम भवन श्रम संसाधन विभाग के सभागार में श्रमिक हित योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक पीटर मिंज, उप मुख्य न्याय रक्षक, विधिक सहायता समिति डीएलएसए देव कुमार झा, कटिहार मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए श्रम अधीक्षक ने बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों को मिलने वाली हितकारी लाभ योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। अपने संबोधन में देव कुमार ने बताया कि 9 मई को लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें बिजली बिल, माप तौल विभाग से संबंधित मामले आएंगे।
जरूरतमंदों की निःशुल्क मदद की जाएगी। कटिहार मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास ने बताया कि जिले से लेकर पंचायत स्तर तक श्रमिकों को मिलने वाली हितकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर में सजग किया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं से लाभ उठाने की अपील श्रमिकों से की। श्रम अधीक्षक ने कहा कि जागरूकता शिविर से सीधा लाभ श्रमिकों को पहुंचता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिचौलियों को भटकने नहीं देंगे। इस अवसर पर श्रमिक नेता मोहर्रम खान, अखिलेश यादव, मोहम्मद शोएब, गोपाल पासवान, चंदन मंडल ,हरेंद्र मिश्रा, पूरन महतो, मोहनलाल सिंह, लाल मोहन सिंह सहित सैकड़ो श्रमिक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


