ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारअठगामा से मुसहरी टोला तक बनेगी सड़क

अठगामा से मुसहरी टोला तक बनेगी सड़क

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में 64 लाख 31 हजार 797 की लागत से विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास...

अठगामा से मुसहरी टोला तक बनेगी सड़क
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 07 Nov 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में 64 लाख 31 हजार 797 की लागत से विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक पूनम पासवान ने बताया कि यह सड़क अठगामा मस्जिद से मुसहरी टोला तक जानेवाली है। विधायक पूनम पासवान ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से हजारों लोगों के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछेंगी। हर छोटी बड़ी सड़क बन रही है और बनायी जायेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड में सौ से अधिक सड़कों की स्वीकृति करायी गयी है। जिसमें कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा कई सड़कों के कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि शेष जरूरी सड़कें रह गयी हैं वह भी सुविधा के अनुसार बनेंगे। मौके पर जिप सदस्य अंजना देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम राय, उपाध्यक्ष मो. अम्मान, प्रखंड अध्यक्ष अब्दूल कलाम आजाद, परमानंद शर्मा, सदानंद मंडल, पंसस मनोज मंडल,पिंटू यादव, समाजसेवी पप्पू यादव आदि कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें