विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़को

विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा

कटिहार, निज प्रतिनिधि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने जिले की विभिन्न सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का मुद्दा विधान परिषद् के सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया l विधान पार्षद ने पथ निर्माण मंत्री को बताया कि कटिहार जिले में विभाग की ओर से बनाई गयी लगभग सभी सडकें वर्तमान में मात्र तीन मीटर चौड़ी है l इन सड़कों पर यातायात का दवाब बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है l इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है l सड़कों की चौड़ाई 5.30 मीटर या 7 मीटर होनी चाहिए l विधान पार्षद के प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि सड़कों के चौड़ीकरण पर निर्णय ट्रैफिक सर्वे के आधार पर लिया जाता है l वर्तमान में जिले में कुल 177.129 किलोमीटर सड़कें 5.50 मीटर या 7.00 मीटर चौड़ाई की हैं और जिले की सड़कों की स्थिति अच्छी है।

ट्रैफिक सर्वे, तकनीकी संभाव्यता, संसाधन की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर शेष सड़कों की चौड़ीकरण के सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जाएगी l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।