समेली प्रखंड के स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू
समेली प्रखंड के स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू समेली प्रखंड के स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरूसमेली प्रखंड के स्कूलों में वा

समेली,एक संवाददाता समेली प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। यह परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कुल 15,149 छात्र-छात्राएं इस वार्षिक मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी कक्षाओं के प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शिक्षकों को प्रश्न पत्र प्राप्त करने में आसानी होगी और प्रश्न पत्रों की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


