Katihar News: चुनाव में प्रयुक्त वाहनों का भाड़ा नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: चुनाव में प्रयुक्त वाहनों का भाड़ा नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन चुनाव में प्रयुक्त वाहनों का भाड़ा नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय पर

Katihar News: चुनाव में प्रयुक्त वाहनों का भाड़ा नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Katihar News: आजमनगर। वर्ष 2025 में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्य के लिए लिए गए वाहन का भाड़ा अब तक भुगतान नहीं किए जाने को लेकर आक्रोशित वाहन चालकों व संचालकों ने आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। वाहन चालकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय गाड़ी जब्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया। अब इस एवज में भाड़े की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। वाहन चालक लगातार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कोई ना कोई बहाना लगाकर प्रखंड मुख्यालय से बैरंग लौटा दिया जाता है। वाहन चालकों में सनेहित ब्याहुत, सरफराज आलम, मीर मोहम्मद मुशफिक आदि ने अविलंब बकाया भाड़ा का भुगतान की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: चुनाव में प्रयुक्त वाहनों का भाड़ा नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन