आजमनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
आजमनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आजमनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चआजमनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चआजमनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चआजमनगर पुलिस

आजमनगर। एक संवाददाता थानाध्यक्ष नीरज कुमार की देखरेख में आजमनगर पुलिस के द्वारा आजमनगर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से होकर केसरी चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक होकर चौक बाजार होते हुए मस्जिद चौक से निकलकर आजमनगर दक्षिण टोला का भ्रमण करते हुए पाल टोली होकर थाना प्रांगण में समापन कर दिया गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि होली के त्यौहार में रंग में भंग करने वाले किसी भी परिस्थिति में बखसे नहीं जाएंगे। पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर लगातार बनी रहेगी। किसी भी तरह के अश्लील गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
किसी भी हालत में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाना है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस के द्वारा गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



