अग्निवीर जीडी भर्ती रैली आठ जिलों के 754 युवाओं ने लगाई दौड़, 590 सफल
अग्निवीर जीडी भर्ती रैली आठ जिलों के 754 युवाओं ने लगाई दौड़, 590 सफल अग्निवीर जीडी भर्ती रैली आठ जिलों के 754 युवाओं ने लगाई दौड़, 590 सफलअग्निवीर जी

कटिहार, एक संवाददाता अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) भर्ती के तहत गुरुवार को सेना भर्ती रैली में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के आठ जिलों के युवाओं ने दमखम दिखाया। गढ़वाल मैदान में चल रहे भर्ती प्रक्रिया के दौरान अररिया, बांका, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। अहले सुबह से ही रैली स्थल पर युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आर्मी भर्ती कार्यालय के अधिकारी मदन लाल भट्ट ने बताया कि गुरुवार को कुल 754 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें से 590 युवाओं ने दौड़ पास की।
इसके बाद आयोजित फिजिकल फिटनेस टेस्ट में 560 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। वहीं शारीरिक मापदंड जांच में 496 युवाओं ने सभी निर्धारित मानकों को पूरा किया। फिलहाल सफल अभ्यर्थियों की दस्तावेज़ जांच की प्रक्रिया जारी है, जो देर शाम तक चलती रही। इस मौके पर सेना भर्ती संगठन के निदेशक कर्नल आर के नरवाल तथा सहायक भर्ती पदाधिकारी ओ मोहन लाल भट्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि सेना भर्ती संगठन का उद्देश्य हमेशा निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रणाली के तहत सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सिफारिश या दबाव को बिल्कुल भी महत्व नहीं दिया जाता। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सुरक्षा और अनुशासन को लेकर रैली स्थल पर कड़े इंतजाम किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन और सेना के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


