Katihar News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में नामांकन हेतु सीटें हैं उपलब्ध

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में नामांकन हेतु सीटें हैं उपलब्ध राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में नामांकन हेतु सीटें हैं उपलब्ध राजकीय डिग्री महाव

Katihar News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में नामांकन हेतु सीटें हैं उपलब्ध

Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। कोढ़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सी के मिश्रा ने बताया कि अर्थशास्त्र‌ विषय में 21 इतिहास में पांच, समाजशास्त्र में 22 अंग्रेजी में 42 और हिंदी में एक सीट अभी रिक्त है। इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन का स्वर्णिम अवसर उपलब्ध है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित विषयों के सहायक प्राध्यापक भी उपलब्ध है। महाविद्यालय में कुल 6 विषयों की नियमित कक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित हो रही हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है।

उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों से अपील की है कि 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। स्नातक में नामांकन हेतु यह अंतिम अवसर है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में नामांकन हेतु सीटें हैं उपलब्ध