Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsAccident in Pranpur Uncontrolled Pickup Hits Biker and Child
पिकअप ने बाइक सवार सहित बच्चे को कुचला, जख्मी

पिकअप ने बाइक सवार सहित बच्चे को कुचला, जख्मी

संक्षेप:

प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। दोनों जख्मी हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पिकअप और बाइक को जब्त कर लिया।

Jan 09, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के कुचियाही गांव के समीप कटिहार की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे खेल रहे एक अन्य 10 वर्षीय बच्चे को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गया। पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया। घटना में बाइक सवार व बच्चा जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जख्मी बाइक सवार की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी पवन कुमार दास के रूप की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं जख्मी बालक की पहचान प्राणपुर पंचायत अंतर्गत कुचियाही गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी इनामुल हक के पुत्र परवेज आलम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंच पिकअप व बाइक को जब्त कर लिया।