73 वर्ष बाद भी सोंधाघाट पर नहीं बना पुल
प्रखंड के शीतलपुर पचंायत स्थित सोंधा घाट पर जान जोखिम में डालकर लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं। आजादी का 73 वर्ष बीत जाने के बाद भी सोंधा घाट में पुल निर्माण कार्य नहीं कराया जा...
प्रखंड के शीतलपुर पचंायत स्थित सोंधा घाट पर जान जोखिम में डालकर लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं। आजादी का 73 वर्ष बीत जाने के बाद भी सोंधा घाट में पुल निर्माण कार्य नहीं कराया जा सका।
जबकि स्थानीय लोगों द्वारा उक्त घाट पर एक उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कराये जाने की मांग प्रशासन तथा सम्बंधित जनप्रतिनिधियों से बार बार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक दिन रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों का उक्त घाट में नाव से आवागमन करना मजबूरी है। शीतलपुर पंचायत के गोसाईपुर, मझेली, पथरवार, आजमनगर प्रखंड के पांच पंचायत तथा प्राणपुर प्रखंड के तीन पंचायत सहित दर्जनों पंचायत के लोग सोंधा घाट पर नाव के सहारे आवागमन को विवश हैं। जबकि सोंधा घाट के दोनों ओर मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के तहत पक्की सड़क बनी हुई है। मात्र दो सौ मीटर दूरी पर एक उच्च स्तरीय पुल का निर्माण अगर हो जाता है तो इस क्षेत्र के लाखों की आबादी को आवागमन के सुलभ सुविधा हो जायेगा तथा लोग प्रखंड मुख्यालय आजमनगर व जिला मुख्यालय आसानी से पहंुच सकेंगे।
पंचायत के मुखिया श्रृति कुमारी तथा बमबम मंडल सहित ग्रामीणों में मुर्शीद आलम, मो. अरजद अली, सरपंच भोला मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में कहा कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोगों के साथ धोखाधड़ किया है। केवल चुनाव के समय ही ग्रामीणों को सब्जबाग दिखाते हैं। चुनाव के समय किया गया वादा चुनाव जीतने के बाद भी भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने सोंधा घट पर एक उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।