संदेहास्पद स्थिति में बृद्ध महिला की हुई मौत
संदेहास्पद स्थिति में 70 वर्षीय महिला की हुई मौत संदेहास्पद स्थिति में 70 वर्षीय महिला की हुई मौत संदेहास्पद स्थिति में 70 वर्षीय महिला की हुई मौत संद

कदवा, एक संवाददाता। कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनैली पूर्णिया मुख्य पीडब्ल्यूडी पथ पर चपरघट च चौक के समीप सुबह लगभग सात बजे 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव देखा गया। स्थानीय लोगों द्वारा महिला की पहचान कुर्सेल पंचायत के कचौरा गांव निवासी बैजनाथ मंडल की 70 वर्षीय वृद्ध पत्नी परमिला देवी के रूप में की गई। शव का सिर फटा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा शव सड़क पर होने की सूचना मृत महिला के परिजनों को एवं कदवा पुलिस को दी गई। सूचना पर परिजन व कदवा पुलिस दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कुछ लोगों का मानना था की महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।
कुछ लोगों का मानना था कि सड़क पर गिरकर उनकी मौत हुई है। घटना के बाबत जानकारी देते हुए मृत महिला का भतीजा वरुण मंडल ने बताया घटना कैसे हुई पता नहीं है परंतु परिजनों द्वारा शव को घर लाकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार कर दिया गया है। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार किए जाने के कारण शव का अंत्य परीक्षण नहीं कराया जा सका। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया परिजनों व ग्रामीणों द्वारा शव का अंत्यपरीक्षण कराने से इनकार कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




