संशोधित-कुरसेला में कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वाहन जब्त

Feb 28, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कुरसेला में कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वाहन जब्त कुरसेला में कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वाहन जब्तकुरसेला में कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वा

संशोधित-कुरसेला में कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वाहन जब्त

कुरसेला, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे स्टेट हाईवे-77 पर हवाई अड्डा के समीप कंटेनर से कुचलकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा निवासी शैलेन्द्र साह के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शैलेन्द्र साह किसी परिचित के साथ बाइक से महेशपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कंटेनर ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही शैलेन्द्र साह सड़क पर गिर पड़े, जबकि बाइक चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया।

सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रही कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर कंटेनर को पकड़ लिया। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर चालक और खलासी फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। मृतक तम्बाकू खरीद बिक्री का कारोबारी था।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।