ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारहरगोविंद महाराज का 425वां प्रकाशोत्सव संपन्न

हरगोविंद महाराज का 425वां प्रकाशोत्सव संपन्न

प्रखंड के हुसैना ग्राम में सिखों के छठे गुरु हरिगोविंद साहेब महाराज के 425वां जयंती प्रकाशोत्सव के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम में गुरुग्रंथ साहेब महाराज का अखंड पाठ भी किया गया। अवस्थित गुरुतेग...

हरगोविंद महाराज का 425वां प्रकाशोत्सव संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 30 Jun 2018 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के हुसैना ग्राम में सिखों के छठे गुरु हरिगोविंद साहेब महाराज के 425वां जयंती प्रकाशोत्सव के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम में गुरुग्रंथ साहेब महाराज का अखंड पाठ भी किया गया। अवस्थित गुरुतेग बहादुर साहेब गुरु द्वारा में छठे पातशाही श्रीगुरु हरगोविंद साहेब जी महाराज का 425वां प्रकाश उत्सव अखंड पाठ व अरदास के साथ सम्पन्न किया गया। मौके पर बाहर से आये रागी जत्था के द्वारा प्रवचन व कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए रागी जत्था ने प्रवचन के दौरान गुरु के बताये हुए सत्य मार्ग पर चलने का उपदेश दिया।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान कभी नहीं हो सकता है।

सत्य मार्ग पर चलना ही जीवन की बहुत बड़ी कमाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता को चलाने के लिए सत्य की आवश्यकता होती है। अपने सत्य कर्मों से विजय पाना संभव है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पिता के बलिदान के बाद मात्र ग्यारह वर्ष के आयु में ही गुरु हरगोविंद साहेब ने सिखो का नेतृत्व संभाल लिया था। अत्याचारियों से संघर्ष के लिए सिखों को तैयार किया। मौके पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया था। भारी संख्या में सिख समुदाय के महिला एवं पुरुष पहंुचे हुए थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के टनटन ठाकुर,अरविंद सिंह, महेश चौधरी, भाजपा के रविन्द्र प्रसाद यादव, कौशल यादव मुख्य रुप से पहंुचे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार धनेश्वर सिंह, एतवारी सिंह, रंजी सिंह, अर्जुन सिंह, उपप्रधान सरदार त्रिलोक सिंह, महासचिव सरदार सुमेर सिंह, सचिव सरदार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें