ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहार7057 युवकों में 3593 ने लिया सेना बहाली में भाग

7057 युवकों में 3593 ने लिया सेना बहाली में भाग

कटिहार | कार्यालय संवाददाता शनिवार को गढ़वाल मैदान में सेना भर्ती के लिए पांच...

7057 युवकों में 3593 ने लिया सेना बहाली में भाग
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 28 Mar 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार | कार्यालय संवाददाता

शनिवार को गढ़वाल मैदान में सेना भर्ती के लिए पांच जिला के युवकों ने भाग लिया। जिसमें कैमूर, लखीसराय, नालंदा, गया और जहानाबाद के अभ्यर्थियों ने सोल्जर ट्रेडमेन में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

कुल 7057 युवकों ने अपना पंजीयन कराया था। जिसमें से 3593 युवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। 476 लोगों ने दौड़ में बाजी मारी। यह जानकारी डीपीआरओ अनिकेत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च रविवार को रैली का आयोजन समाप्त कर दिया जायेगा। भर्ती को लेकर सुबह से ही युवकों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान कोविड19 ,शारीरिक जांच, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय आदि प्रमाण पत्रों की जांच की गयी। प्रतिभागियों को लम्बी कूद, दौड़, बीम, शारीरिक जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार को कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें