तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी,चालक को बनाया बंधक

Feb 28, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी,चालक को बनाया बंधक तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्

तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी,चालक को बनाया बंधक

फलका।एक संवाददाता शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे -77 महेशपुर चौक समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक अठारह वर्षीय युवक को ठोकर मार दिया।जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक मो.अरसद (18)वर्ष महेशपुर चौक निवासी बताया जाता है। जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीत हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण चालक को घंटों बंधक बनाकर मुआवजा की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- टू रंजन कुमार सिंह,कोढ़ा सर्किल इंस्पेक्टर मो. साजिद आलम, फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय एवं पोठिया पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे,लेकिन पीड़ित परिजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग पूरी होने के बाद चालक को छोड़ने की बात पर डटे रहे। पुलिस की सख्ती के पश्चात करीब तीन घंटे बाद बंधक बने चालक को छुड़ाकर थाना लाया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे मो. अरसद अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। तभी पोठिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें अरसद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी के परिजनों के अनुसार अरसद का उपचार मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। जहां जख्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- टू रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा चालक को बंधक बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझा-बुझाकर चालक को बंधक से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।