ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारमनिहारी के दस गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

मनिहारी के दस गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है। धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है।  धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...
1/ 3गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है। धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है।  धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...
2/ 3गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है। धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है।  धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...
3/ 3गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है। धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे...
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 11 Sep 2018 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी के समीप स्थित गांव पानी फैल गया है। धुरियाही दिलारपुर, उत्तरी दक्षिणी कांटाकोस, बघार समेत कई अन्य पंचायतों के दस गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे विकट स्थिति धुरियाही पंचायत की है। इस पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, मध्यविद्यालय महियारपुर, प्राथमिक विद्यालय बाबरबन्नी, प्राथमिक विद्यालय बुढिया टिक्कड़ तथा उत्क्रमित विद्यालय मदारी चक के परिसर में पानी प्रवेश कर गया है।

विद्यालय में पानी प्रवेश करने के कारण बच्चे विद्यालय आना छोड़ दिये हंै, जबकि सरकारी दस्तावेजों में विद्यालय खुले हैं। मुखिया राजकुमार मंडल के अनुसार सभी छह वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं। उनके पंचायत का शाहपुर तेरासी, बुढ़िया टिक्कर शाहपुर, मलकाईन बाबरबन्नी, मरगाहा तथादिलारपुर पंचायत कालीगंज, कठोतिया, हथकोला, दक्षिणी कांटाकोश के अमीराबाद, सीज टोला आदि रिहायशी इलाको में पानी प्रवेश कर गया है। कई अन्य गांवों के रिहायशी इलाके के क्षेत्रों में पानी घुसने की सूचना है।

अंचल के करीब दस से अधिक गांव में पानी घुस गया है। ग्रामीण माल मवेशी को लेकर ऊंचे स्थान और तटबंध पर शरण लिये हैं। मुखिया मंडल ने सीओ से सूखा राशन पशु चारा एवं पशु दवा तथा मानव दवा की व्यवस्था करने की मांग की है। एसडीओ संदीप कुमार तथा सीओ संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को घबड़ाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए हेंै। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत एवं सहायता कार्य शुरू किया जायेगा। मनिहारी नगर तथा ग्रामीण इलाकों की कच्ची पक्की सड़के कीचड़मय हो गये हैं। इस बीच गंगा नदी के बाढ की स्थिति भी धीरे-धीरे नाजुक होते जी रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें