घर में अकेली नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी आलमगीर की तलाश में जुटी पुलिस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कटिहार के मनसाही में बीती रात माता-पिता की अनुपस्थिति में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के गैरेज में रहने वाले आरोपी आलमगीर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मकई के खेत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Minor girl left alone at home falls victim to sexual assault; police launch manhunt for accused, Alamgir.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक गांव में बीती रात एक नाबालिग बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अकेली पाकर घर में घुसा दरिंदा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता शुक्रवार को इलाज कराने के लिए अस्पताल गए हुए थे। घर में नाबालिग बच्ची अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर बगल के ही एक गैरेज में रहने वाला आरोपी आलमगीर चुपके से घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े।

मकई के खेत के रास्ते हुआ फरार

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी आलमगीर घबरा गया और अंधेरे का फायदा उठाकर घर के बगल में स्थित मकई के खेत के रास्ते भाग निकला। पीड़ित बच्ची ने रोते हुए ग्रामीणों और बाद में अस्पताल से लौटे अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। घटना के बाद से ही गांव में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsकटिहारघर में अकेली नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी आलमगीर की तलाश में जुटी पुलिस