Hindi NewsBihar NewsKatihar District assembly results Katihar, Kadwa, Balrampur, Pranpur, Manihari, Barari and Korha NDA Mahagathbandhan
Katihar chunav District Result: कटिहार की 7 में से 6 सीटों पर NDA की जीत, MGB को केवल एक

Katihar chunav District Result: कटिहार की 7 में से 6 सीटों पर NDA की जीत, MGB को केवल एक

संक्षेप: Katihar chunav District Seats Overall Result: कटिहार जिले की कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा कुल 7 विधानसभा सीटों में से छह पर जीत मिल गई है। 2020 में चार पर एनडीए को जीत मिली थी, जबकि महागठबंधन ने 3 सीटें जीती थीं। 

Sat, 15 Nov 2025 01:21 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Katihar District Seats Overall Result: कटिहार की कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा (SC) कुल सात विधानसभा सीटों में से छह पर एनडीए को जीत मिली है। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जिले की 7 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि महागठबंधन को 3 सीटें मिली थीं। महागठबंधन की तरफ से मनिहारी में कांग्रेस ने मजबूती से अपनी सीट बचाए रखी। बलरामपुर सीट पर लोजपा (रामविलास) की संगीता देवी करीब चार सौ मतों से जीत दर्ज की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कटिहार विधानसभा सीट पर सबसे बड़ी जीत हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने 1,00,255 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीआईपी के सौरव कुमार अग्रवाल (78,101) को 22,154 मतों से हराया।

प्राणपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की निशा सिंह ने 1,08565 वोट लेकर राजद की इशरत परवीन को 7752 वोटों से मात दी।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

कोढ़ा विधानसभा सीट से भाजपा की कविता देवी ने 1,23,495 वोट के साथ 22,257 वोट से जीत दर्ज की। कांग्रेस की पूनम पासवान को 1,01238 मत मिला।

कदवा विधानसभा सीट पर जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने 99,274 मत पाकर कांग्रेस के शकील अहमद खान (80,906) को 18,368 वोटों से पराजित किया।

बरारी विधानसभा सीट में जदयू प्रत्याशी विजय सिंह ने 1,07,842 मत हासिल किए और कांग्रेस के तौकिर आलम (96,858) को 10,984 मतों से हराया।

मनिहारी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर प्रसाद सिंह ने 1,14,754 वोट लेकर जदयू के शंभू कुमार सुमन (99,586) को 15,168 मतों के अंतर से शिकस्त दी। यहां शुरुआत से लेकर अंतिम दौर तक कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी।

बलरामपुर विधानसभा में मुकाबला जिले का सबसे करीबी रहा। लोजपा (रामविलास) की संगीता देवी ने 389 वोटों से जीत हासिल की।संंगीता को 80,459 वोट मिले। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के मोहम्मद आदिल हसन को 80070 वोट मिले। सीपीआईएम के महबूब आलम को 79141 वोट मिले।

शाम पांच बजे तक किस सीट पर कौन सा दल आगे

कटिहार (Katihar) भाजपा

बरारी (Barari) जदयू

प्राणपुर (Pranpur) बीजेपी

कोढ़ा (SC) (Korha) बीजेपी

कदवा (Kadwa) जदयू

मनिहारी (Manihari) कांग्रेस

बलरामपुर (Balrampur) एलजेपी

1.30 बजे- बलरामपुर विधानसभा

कटिहार जिला के बलरामपुर विधानसभा से रामविलास पार्टी के प्रत्याशी 16वें राउंड में संगीता देवी 57861 वोट लाई है , जबकि दूसरे स्थान पर महागठबंधन के महबूब आलम 34205 वोट लाएं हैं । संगीता देवी 23656 वोट से आगे है ।‌ जबकि तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम के मो.आदिल हसन 31124 वोट लाएं हैं ।

1.00 बजे- बरारी विधानसभा

कटिहार जिला के बरारी विधानसभा से जदयू पार्टी के प्रत्याशी 11वें राउंड में विजय सिंह 61822 वोट लाएं है , जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के तौकीर आलम 28811 वोट लाएं हैं। इस तरह विजय सिंह है 33011 वोट से आगे है ।‌

12.00 बजे-कदवा विधानसभा

कटिहार जिला के कदवा विधानसभा से जदयू पार्टी के प्रत्याशी 12वें राउंड में दुलाल चंद्र गोस्वामी 58951 वोट लाएं है , जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अहमद खान 32465 वोट लाएं हैं । इस तरह दुलाल चंद्र गोस्वामी 26486 वोट से आगे है ।‌

सुबह 11.00-कोढ़ा 8 वा राउंड, पूनम पासवान (कांग्रेस)__26769, कविता पासवान (बीजेपी)_48779, कविता पासवान 22010 वोट से आगे।

सुबह 10.55-कदवा चौथा राउंड, शकील अहमद 1126, दुलाल चन्द्र गोस्वामी 6611,

सुबह 10.50-कटिहार सदर 63 पांचवां राउंड, तारकिशोर प्रसाद (बीजेपी)__3863, सौरभ अग्रवाल (VIP)__5088 वोट। भाजपा 1225 वोट से आगे।

सुबह 10.40-बरारी विधानसभा, पहले राउंड, जदयू विजय सिंह 6456, कांग्रेस तौकीर आलम 2803 वोट।

सुबह 10.30-बलरामपुर तीसरे राउंड मे आईएमआईएमआई के आदिल हसन को 15114, एलजेपी की संगीता देवी 13130, माले से महबूब आलम 9023 वोट।

सुबह 10.24-बलरामपुर, दूसरा राउंड, महबूब आलम (भाकपा माले)_6034, संगीता देवी (लोजपा रामविलास)__7307, आदिल हसन (AIMIM)__8757, आदिल हसन (AIMIM) 1450 वोटों से आगे।

सुबह 10.10-कटिहार सदर विधानसभा तीसरे राउंड में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद 2,854 वोट से आगे। तारकिशोर प्रसाद 13031, सौरभ अग्रवाल (VIP) 10130 वोट।

सुबह 9.50-प्राणपुर विधानसभा में निशा सिंह (बीजेपी) 5632 वोट से आगे। यहां इशरत प्रवीण (राजद) 1392, निशा सिंह (बीजेपी) 7024, आफताब अलम (AIMIM) 115 वोट।

सुबह 9.40-प्राणपुर बिधानसभा के पहले राउंड मे निशा सिंह 5631 वोट से आगे। इसरत प्रवीन को 1392 वोट मिला है।

सुबह 9.30-कदवा विधानसभा सीट पहले राउंड में जेडीयू दुलाल गोस्वामी 3845 वोट से आगे। दुलालचंद गोस्वामी 6505, आगे, कांग्रेस शकील अहमद 2660, एआईएमआईएम 132 वोट।

सुबह 9.15-कटिहार सदर में दूसरे राउंड में बीजेपी तारकिशोर प्रसाद - 3386,

वीआईपी के सौरव अग्रवाल - 4445 वोट।

सुबह 9.00- बलरामपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में AIMIM के आदिल - 2716,

माले से महबूब आलम- 2479, एलजेपी की संगीता- 1995 वोट।

सुबह 8.45- कटिहार सदर में पहले राउंड में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद को 1470 वोटों की लीड मिली। तारकिशोर प्रसाद 4200 और वीआईपी के सौरव अग्रवाल को 2730 वोट मिले।

सुबह 8.30 बजे- पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ईवीएम भी खुलना शुरू।

सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।

पिछले साल एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चारों सीटें जीती थीं। कटिहार सीट से तारकिशोर प्रसाद (पूर्व उपमुख्यमंत्री), निशा सिंह (प्राणपुर), विजय सिंह (बरारी) और कविता पासवान ने कोरहा सीट जीती थी। महागठबंधन की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। शकील अहमद खान (कदवा) और मनोहर प्रसाद सिंह ने मनिहारी सीट जीती थी। इसके अलावा बलरामपुर सीट पर CPI(ML-L के महबूब आलम विजयी हुए थे।