
Karghar Chunav Result: करगहर में जेडीयू के वशिष्ठ सिंह की जीत, बसपा के उदय प्रताप सिंह हारे
Karghar Chunav Result 2025: करगार सीट पर जेडीयू के वशिष्ठ सिंह ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। बसपा के उदय प्रताप सिंह हार गए, जबकि कांग्रेस के संतोष मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट पर इस सीट से जेडीयू के वशिष्ठ सिंह ने जीत दर्ज की है। करगहर विधानसभा के अंतिम नतीजों ने साफ कर दिया कि मुकाबला पूरी तरह जेडीयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह के ही पक्ष में झुका हुआ था। उन्होंने 92,485 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि बसपा के उदय प्रताप सिंह 35,676 मतों से पीछे रह गए। कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे और जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन भी अच्छे-खासे वोट बटोरते दिखे। पूरा चुनाव शुरुआत से अंत तक वशिष्ठ सिंह की बढ़त के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा।

07:35 PM - Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: करगार में जेडीयू के वशिष्ठ सिंह की भारी जीत, बसपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को बड़ा झटका
करगार विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में जेडीयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह ने 92,485 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। बसपा के उदय प्रताप सिंह 56,809 वोटों पर 35,676 मतों से हार गए, जबकि कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा 39,333 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन 16,298 वोटों पर टिके रहे। मुकाबला शुरू से अंत तक वशिष्ठ सिंह के पक्ष में ही रहा।
03:35 PM - Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: करगहर में जेडीयू के वशिष्ठ सिंह की विशाल बढ़त, बसपा और कांग्रेस उम्मीदवार काफी पीछे
करगहर विधानसभा सीट पर अठारहवें राउंड की गिनती में जेडीयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह 54,501 वोटों के साथ भारी बढ़त में हैं, जबकि बसपा के उदय प्रताप सिंह 33,807 वोटों पर 20,694 मत पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा 25,662 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं, वहीं जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन 8,462 वोटों के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं। मुकाबला फिलहाल पूरी तरह वशिष्ठ सिंह के पक्ष में झुकता दिख रहा है।
01:46 PM - Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: करगहर सीट पर 9वें राउंड की गिनती पूरी, जेडीयू के वशिष्ठ सिंह की बड़ी बढ़त, रितेश पांडेस चौथे नंबर पर
करगार विधानसभा सीट पर नौवें राउंड की गिनती में जेडीयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह 26,110 वोटों के साथ भारी बढ़त में हैं, जबकि कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा 16,363 वोटों पर दूसरे स्थान पर हैं। बसपा के उदय प्रताप सिंह 16,233 वोटों पर करीबी फासले से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन 3,935 वोटों पर टिके हैं। वशिष्ठ सिंह की बढ़त 9,747 मतों तक पहुंच चुकी है, जिससे मुकाबला फिलहाल उनके पक्ष में जाता दिख रहा है।
12:06 PM - Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: करगहर में राउंड 3 की काउंटिंग पूरी, जेडीयू के बशिष्ठ सिंह की बढ़त; चौधे नंबर पर रितेश रंजन
कार्गहर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह 8654 वोटों के साथ 1920 मतों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र 6734 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह 5432 वोटों पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन 1287 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। अब तक के रुझानों में जेडीयू की पकड़ मजबूत दिख रही है।
08:31 AM - Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: करगहर में रितेश पांडेय आगे, वशिष्ठ सिंह और संतोष कुमार मिश्रा के बीच टक्कर
Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट पर 2025 के मतगणना के दौरान शानदार प्रतिस्पर्धा नजर आ रही है, जिसमें जन सुराज पार्टी के रितेश पांडेय फिलहाल आगे चल रहे हैं । कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा और जदयू के वशिष्ठ सिंह भी कड़ी टक्कर में हैं। गौरतलब है कि यह अभी शुरुआती रुझान है, इस वक्त पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
05:12 AM - Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
Karghar Assembly Seat Result LIVE 2025: करगहर सीट मतगणना की प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी है। इसके लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में मशीनें खुलेंगी और रुझानों का आंकड़ा चमकेगा। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की संभावना है।



