बिहार में अचानक 4 डिग्री गिरा पारा, पटना में 3 दिन बारिश के आसार; कल कैसा रहेगा मौसम?

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में कल यानी बुधवार 27 मई को भी मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी सताएगी, तो दूसरी ओर 24 जिलों में बारिश के आसार हैं। राजधानी पटना में भी तीन दिन बारिश का मौसम रहने की संभावना है। 

Bihar Weather Rain Monsoon Patna

Bihar Weather Forecast: बिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ रिकार्ड तोड़ गर्मी तो दूसरी और आंधी-बारिश जनजीवन को प्रभावित कर रही है। सोमवार को दोपहर बाद से मंगलवार की सुबह तक 25 जिलों में भारी से हल्के स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कटिहार के प्राणपुर में 132.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिली है। पटना में बुधवार से तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं।

बिहार में मंगलवार को मौसम के अलग-अलग रंग नजर आए। पुरवा का प्रवाह होने के बावजूद राज्य के चार जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। भभुआ में 43.6, डेहरी में 42.4, औरंगाबाद में 40.8 और छपरा में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतर जिलों के दिन के तापमान में गिरावट आई। रोहतास में 3.6 डिग्री, औरंगाबाद में 3.7 डिग्री और गयाजी में 4 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया। सोमवार की रात राज्य के कई हिस्सों में 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी चली।

कल भी मौसम के दो रंग

बुधवार के लिए भी मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया गया‌, उसमें भी सूबे में मौसम के दो रंग होंगे। दक्षिण-पश्चिम भाग के 6 जिले में मौसम शुष्क बने रहने के चलते भीषण गर्मी पड़ेगी तो राज्य के बाकी हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश के आसार जताए गए हैं।

27 मई को 24 जिलों में बरसात की संभावना

प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार को बारिश के आसार है। वहीं दक्षिण-मध्य भाग के आठ जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम भाग के छह जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं मौसम विभाग द्वारा मधेपुरा एवं पूर्णिया में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में कल से तीन दिनों तक बारिश के आसार

पटना में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। वहीं गुरुवार से तीन दिनों तक जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। पटना में पिछले कई दिनों से पछुआ का प्रवाह जारी था। सोमवार शाम से राजधानी में लगातार पुरवा का प्रभाव जारी रहने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली है। वहीं राजधानी के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।