Hindi NewsBihar NewsJustice Sudhir Singh appointed as Acting Chief Justice of Patna High Court will assume charge from 23 October
जस्टिस सुधीर सिंह बने पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश, 23 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार

जस्टिस सुधीर सिंह बने पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश, 23 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार

संक्षेप: जस्टिस सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। जस्टिस सुधीर सिंह 23 अक्टूबर, 2025 से कार्यभार संभालेंगे। न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी 22 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Tue, 21 Oct 2025 11:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, विधि संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी के सेवानिवृत्त होने के कारण न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इसकी अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी की गई। वे हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज हैं। न्यायमूर्ति सुधीर सिंह 23 अक्तूबर से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बजन्थरी 22 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट में 15 अप्रैल 2015 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 20 अप्रैल 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। स्कूली शिक्षा विकास विद्यालय, रांची से पूरी करने के बाद पटना कॉलेज से इंटर और राजनीति विज्ञान से स्नातक की डिग्री ली।

ये भी पढ़ें:मिशन बिहार पर PM मोदी और शाह; 24 अक्टूबर को अलग-अलग जिलों में एक साथ चुनावी सभा
ये भी पढ़ें:जब नेता ही भाग जाएगा, तो कार्यकर्ता कहां टिकेंगे; PK के आरोपों पर BJP का पलटवार
ये भी पढ़ें:बिहार में 'सूरत कांड', जन सुराज के 3 कैंडिडेट को BJP ने जबरन बिठा दिया: पीके
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

उन्होंने पटना लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की। साल 1991 में वकील के रूप में नामांकित होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में वकालत शुरुआत की। जज बनने के पूर्व हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल के पद पर तैनात थे। इनके पिता न्यायमूर्ति एनपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में जज थे। सेवानिवृत्त के बाद उन्हें कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया था।