Hindi NewsBihar NewsJustice Sangam Kumar Sahu take oath as chief justice of patna high court bihar governor arif mohammad khan
संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, गवर्नर ने दिलाई शपथ; सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, गवर्नर ने दिलाई शपथ; सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

संक्षेप:

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई है। पटना के लोकभवन में शपथ समारोह का आयोजन हुआ है।

Jan 07, 2026 12:29 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

जस्टिस सुमन कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ले ली है। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के शपथग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई है। पटना के लोकभवन में शपथ समारोह का आयोजन हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले दिनों ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी। सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें:बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत', येलो अलर्ट

5 जून, 1964 को जन्में संगम कुमार साहू ने कटक के नुअबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा पास कर स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से विज्ञान में इंटर और स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी एंव उड़िया में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। उसके बाद कटक के लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री लेकर उड़ीसा स्टेट बार काउंसिल में वकालत करने के लिए 26 नवंबर 1989 को बतौर वकील पंजीकरण कराया। वह 2 जुलाई 2014 को ओडिशा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।