Hindi NewsBihar NewsJP Nadda gives new definition of RJD BJP President told on Tejashwi jobs promise
जेपी नड्डा ने RJD की नई परिभाषा बताई, तेजस्वी के 'हर घर नौकरी वादे' पर क्या बोले BJP प्रेसिडेंट

जेपी नड्डा ने RJD की नई परिभाषा बताई, तेजस्वी के 'हर घर नौकरी वादे' पर क्या बोले BJP प्रेसिडेंट

संक्षेप:

Bihar Election: जेपी नड्डा ने कहा कि R- मतलब रंगदार, J- मतलब जंगलराज, D- मतलब दादागिरी। यह राष्टीय जनता दल का असली मतलब है जिसे बिहार के लोगों ने देखा है।

Oct 24, 2025 10:26 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी मिशन मोड में है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े नेता चुनावी अभियान में जुट गए हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू यादव, तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) की नई परिभाषा गढ़ दी है। राजद के नेता बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी बताकर हमला करते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने इसका जवाब दे दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नड्डा ने कहा कि R- मतलब रंगदार, J- मतलब जंगलराज, D- मतलब दादागिरी। यह राष्टीय जनता दल का असली मतलब है जो बिहार के लोगों ने देखा है। बिहार के लोग उस दौर को भूल नहीं सकते जब लालू यादव और राबड़़ी देवी की सरकार थी। एनडीए की सरकार बनी तो बिहार की सूरत बदल गई। जनता फिर से उस दौर में नहीं जाना चाहती।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर घर सरकारी नौकरी वाले तेजस्वी यादव के चुनावी वादे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लोगों से नौकरी के नाम पर जमीन लेने वाले लोग भी जनता को नौकरी देने का वादा करते हैं। ये घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं। हाथी के दांत की तरह खाने के और दिखाने के कुछ और हैं।

ये भी पढ़ें:LIVE: मोदी, शाह और नड्डा आज बिहार में, तेजस्वी भी करेंगे प्रचार का शंखनाद

जेपी नड्डा ने कहा कि अगर बात एनडीए सरकार की करें तो इस राज में विकास हुआ है वहीं महागठबंधन का एक ही अर्थ है विनाश। बिहार की 20 साल पहले क्या तस्वीर थी। आज क्या तस्वीर है। यह सभी जानते हैं। आगे क्या तस्वीर बनने वाली है। यह चुनाव में मतदाता तय करेंगे। नीतीश कुमार के 20 साल के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से यह प्रयास हुआ है कि बिहार को विनाश से विकास की ओर ले जाया जाए। राजद ने पूरे 20 साल जंगलराज चलाया है, तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने बिहारवासियों का हमेशा से अपमान किया है।

ये भी पढ़ें:एसपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता था शहाबुद्दीन, लालू जंगलराज वापस लाना चाहते: नड्डा

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में बिहार सुख, चैन, शांति, अमन के साथ विकास की ओर बढ़ चला है। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि मतदान करने के समय 6 तारीख को झूठे वादे में नहीं फंसिएगा। मां बहनों को बेइज्जत करने वाले लोग नारियों को सम्मान नहीं दे सकते। महिलाओं को झांसा देकर वोट हासिल करना चाहते हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।