Hindi NewsBihar Newsjobs surge in Bihar 1 lakh crore investment in industry proposed Minister Dilip Jaiswal in action
बिहार में आएगी नौकरी की बहार; उद्योग में 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावित, दिलीप जायसवाल ऐक्शन में

बिहार में आएगी नौकरी की बहार; उद्योग में 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावित, दिलीप जायसवाल ऐक्शन में

संक्षेप:

स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एसआईपीबी) के माध्यम से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस राशि से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

Nov 29, 2025 09:25 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह जानकारी उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में विभाग की समीक्षा बैठक में सामने आई। शुक्रवार को मंत्री ने विभागीय योजनाओं, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और एमएसएमई प्रोत्साहन योजना की स्थिति की समीक्षा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण एवं अवसंरचना विकास की प्रक्रिया को और गति देने का निर्देश दिया। निवेशकों को सहज एवं तीव्र स्वीकृति की सुविधा मिले, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और निर्यात को बढ़ावा देकर बिहार को एक अग्रणी औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार उद्योग एवं नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिसके लिए सरकार एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

ये भी पढ़ें:पेपरलेस होगा सदन, टैब से सवाल पूछेंगे MLA; एक दिसंबर से बिहार विधानसभा का सत्र

समीक्षा में बताया गया कि स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एसआईपीबी) के माध्यम से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस राशि से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में यह भी बताया गया कि स्टार्टअप्स के मामले में बिहार अन्य राज्यों की तुलना में सबसे आगे चल रहा है। विभिन्न सेक्टर, जैसे खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग, ऊर्जा, टेक्सटाइल, आईटी, आईटीईएस, लघु विनिर्माण, पर्यटन एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से निवेश आ रहा है। बैठक के दौरान महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में बियाडा के एमडी, विभाग के सचिव, उद्योग निदेशक, तकनीकी निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

निवेश की स्थिति

प्रस्तावित निवेश 1.05 लाख करोड़

प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा 38488

प्राप्त निवेश प्रस्ताव 4004

वित्तीय स्वीकृति प्राप्त प्रस्ताव~ 1078

प्रथम फेज की स्वीकृति 3291

कुल निवेश 29756

वित्तीय स्वीकृत प्रस्ताव में निवेश 11964

कुल अनुदान 2085 करोड़

कार्यरत इकाइयां 861

ये भी पढ़ें:डिप्टी CM विजय सिन्हा के स्वागत में बड़हिया में चिड़ीमार बंदूक से छोड़े गए पटाखे
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।