समधन पर हुआ हमला तो सम्राट की पुलिस पर खूब बिफरे जीतन राम मांझी, आंदोलन की भी चेतावनी

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मांझी ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने सुरक्षा स्कॉर्ट देने से यह कहकर इंकार कर दिया था कि गाड़ी में तेल नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी में तेल कहां से आ गया।

समधन पर हुआ हमला तो सम्राट की पुलिस पर खूब बिफरे जीतन राम मांझी, आंदोलन की भी चेतावनी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की बाराचट्टी विधायक और अपनी समधन ज्योति मांझी पर रविवार को हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई है। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायक पर हमला साजिश के तहत कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आठ दिनों के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा आंदोलन करेगी। केंद्रीय मंत्री ने मोहनपुर थाना प्रभारी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना के समय यदि पुलिस स्कॉर्ट मौजूद रहती तो ऐसी वारदात नहीं होती।

मांझी ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने सुरक्षा स्कॉर्ट देने से यह कहकर इंकार कर दिया था कि गाड़ी में तेल नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी में तेल कहां से आ गया। मांझी ने कहा कि पुलिस चाहती तो उसी समय अपराधियों को पकड़ सकती थी, लेकिन हमलावर फरार हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महादलित समाज की विधायक होने के कारण ज्योति मांझी के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी से दुर्व्यवहार मामले के बाद रविवार रात मोहनपुर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में सुरक्षा बलों ने छापेमारी अभियान चलाया। गंभीरा गांव के समीप हुई घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए थे। जानकारी के अनुसार मोहनपुर के लाडू, लालमाटी समेत कई इलाकों में छापेमारी कर घटना में शामिल लोगों की तलाश की गई। इस दौरान पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि गंभीरा गांव के समीप साइड देने को लेकर विवाद हुआ था।

इधर, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बाराचट्टी विधायक पर हुए हमले को साजिश करार देते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सात से आठ दिनों के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा आंदोलन करेगी।

गंभीरा गांव के समीप हुई घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए थे। जानकारी के अनुसार मोहनपुर के लाडू, लालमाटी समेत कई इलाकों में छापेमारी कर घटना में शामिल लोगों की तलाश की गई। इस दौरान पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गंभीरा गांव के समीप साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सवारी गाड़ी पर सवार कुछ लोगों ने विधायक ज्योति देवी के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उनके सुरक्षाकर्मियों और चालक के साथ हाथापाई भी की। सवारी वाहन पर सवार लोग कौलेश्वरी मंदिर पूजा करने जा रहे थे।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने घटना को बताया निंदनीय

मोहनपुर के गंभीरा गांव में विधायक ज्योति देवी के साथ हुए दुर्व्यवहार और हमले के विरोध में सोमवार को मोहनपुर बाजार में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की घटना का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने घटना के दौरान मोहनपुर पुलिस की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि सूचना देने के बाद पुलिस ने तेल की कमी का हवाला दिया और काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। बैठक में जितेंद्र मांझी, शंभूनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, हरिशंकर प्रसाद मेहता, रामनंदन सिंह, मंजर आलम, रविशंकर प्रियदर्शी सहित कई लोग मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।