Bihar Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई पर मतदान जारी है । 7903 बूथों पर वोटिंग हो रही है।
Fri, 19 Apr 2024 08:37 AMबिहार में जारी भीषण गर्मी और लू के चलते पटना के जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। जो कल से लागू होगा। शहर में साढ़े 11 से शाम 4 बजे तक स्कूल नहीं चलेंगे।
Fri, 19 Apr 2024 08:30 AMआरा जिले के भोजपुर में तिलक समारोह से लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। और आध दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मुसहर जाति के हैं।
Fri, 19 Apr 2024 07:56 AMलोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान है। बांका और कटिहार में वर्तमन और पूर्व सांसदों के बीच मुकाबला है। वहीं पूर्णिया में पप्पू यादव की एंट्री की दूसरे चरण की जंग दिलचस्प हो गई है।
Fri, 19 Apr 2024 07:39 AMबिहार की चार सीटों नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में आज मतदान है। 4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं, जो 7903 बूथों पर वोटिंग करेंगे। पहले चरण की वोटिंग के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
Fri, 19 Apr 2024 06:24 AMबिहार की चार लोकसभा सीटों जमुई, औरंगबाबाद, नवादा और गया में आज मतदान है। इस बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। साथ ही गर्मी से बचने की सलाह भी दी है।
Fri, 19 Apr 2024 06:10 AMBihar Lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बिहार के चार सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन चार जिलों समेत सूबे में लू जैसे हालात रहने के आसार हैं।
Thu, 18 Apr 2024 10:19 PMBihar Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार में सबसे अधिक महिलाओं को टिकट राजद ने दिया है। भाजपा ने एक भी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया।
Thu, 18 Apr 2024 09:58 PMबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के खिलाफ अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।
Thu, 18 Apr 2024 08:31 PMBihar Lok Sabha Elections 2024: बुलो मंडल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर में भाजपा के शाहनवाज हुसैन को हराया था। 2019 के चुनाव में भी वह राजद के टिकट से लड़े थे, पर वह हार गए।
Thu, 18 Apr 2024 07:59 PMमुजफ्फरपुर में भूमि विवाद के झगड़े में चचेरे भाई ने डीजे ट्रॉली से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। शव को आरोपित पक्ष के दरवाजे पर जलाने का प्रयास किया गया।
Thu, 18 Apr 2024 07:46 PMBihar Lok Sabha Elections 2024: अगर वोटर का मतदता पहचान पत्र खो गया है, फिर भी वह मतदान कर सकता है। वोटर आईडी नहीं होने पर वैकल्पिक दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।
Thu, 18 Apr 2024 07:14 PMजमुई लोकसभा सीट पर शुक्रवार को पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले तेजस्वी यादव की सभा में मंच के सामने से भीड़ में शामिल किसी आदमी के द्वारा चिराग पासवान की मां को दी गई गाली से बीजेपी उबल पड़ी है।
Thu, 18 Apr 2024 06:23 PMBihar Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी ने राजीव प्रताव रूडी को बेवकूफ करार देते हुए कहा कि पिछली बार नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट जीत गए। आरोप लगाते हुए कहा कि वो (रूडी) पांच साल में एक बार आते हैं।
Thu, 18 Apr 2024 05:45 PMजमुई में एक चुनावी सभा को जब नेता तेजस्वी यादव संबोधित कर रहे थे तब सभा में मौजूद भीड़ से किसी ने चिराग पासवान की मां और परिवार को लेकर अपशब्द कह दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Thu, 18 Apr 2024 04:59 PMचिराग ने कहा कि मंच पर तेजस्वी मौजूद थे, उनके सामने मेरे परिवार को गाली दी गई। मेरी मां और मेरी बहन के बारे में टिप्पणी की गईं यह काफी दुखद है। वहीं तेजस्वी ने कहा, मैं सुन लेता तो बर्दाश्त नहीं करता।
Thu, 18 Apr 2024 04:18 PMजनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में एनडीए नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो रैली के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में नहीं गए।
Thu, 18 Apr 2024 04:10 PMराजधानी पटना के दानापुर में बुधवार की रात आंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर दलित और यादव के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
Thu, 18 Apr 2024 03:52 PMBihar Lok Sabha Elections 2024: मांझी ने सवाल किया है कि राजद नेताओं को बताना चाहिए कि बिहार की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी जी को आखिर चुनावी सभा से दूर क्यों रखा गया है?
Thu, 18 Apr 2024 02:55 PMचिराग पासवान की मां को गाली देने के प्रकरण पर राजनीति तेज हो गयी है। एनडीए के नेता हमलावर हैं तो सम्राट चौधरी ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। चुनाव आयोग से भी शिकायत की गयी है।
Thu, 18 Apr 2024 02:19 PM