Hindi NewsBihar NewsJDU takes major action amid Bihar elections expels 12 leaders including former ministers and MLAs from the party
बिहार चुनाव के बीच JDU का बड़ा ऐक्शन, पूर्व मंत्री-विधायकों समेत 12 नेताओं को पार्टी से निकाला

बिहार चुनाव के बीच JDU का बड़ा ऐक्शन, पूर्व मंत्री-विधायकों समेत 12 नेताओं को पार्टी से निकाला

संक्षेप:

नीतीश कुमार जेडीयू ने सख्त एक्शन लेते हुए पार्टी से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायकों समेत 12 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है।

Oct 25, 2025 10:42 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के बीच जेडीयू ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के 12 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार समेत लगभग एक दर्जन नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए उन्हें पार्टी से तत्काल निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह और सुदर्शन कुमार के अलावा पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद और रणविजय सिंह शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे अपने 11 बागी नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई की है। जदयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है इन नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक आचरण के खिलाफ जाकर कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:पहले मुसलमानों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया, अब छलावा कर रहे: नीतीश
ये भी पढ़ें:अगली बार एक ही चरण में बिहार में चुनाव, नीतीश के नालंदा से शाह का बड़ा ऐलान

इसके अलावा आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला के भी नाम शामिल हैं। इनमें कई की नाराजगी टिकट नहीं मिलने को लेकर है। कई निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

बिहार में जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें पहले चरण में 57 और दूसरे चरण में 44 सीटों पर दांव लगा रही है। 2020 में जेदयू 115 सीटों पर लड़कर 43 सीटें जीती थी।