नीतीश के भरोसे जदयू की पॉलिटिक्स, सभी MLA-MLC को मिला खास टास्क; निशांत ने मीटिंग में क्या कहा?

share

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि पार्टी के सभी नेता नीतीश मॉडल पर राजनीति को आगे बढ़ाएं।

जदयू के प्रबोधन कार्यक्रम में नीतीश कुमार एवं अन्य नेता
जदयू के प्रबोधन कार्यक्रम में नीतीश कुमार एवं अन्य नेता

जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि हमारी सबसे बड़़ी पूंजी हमारे नेता नीतीश कुमार का 20 वर्षों का काम है। उनके काम से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हमें नीतीश मॉडल, उनकी विकास की राजनीति को लेकर आगे बढ़ना है। वे शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित एकदिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें पार्टी के विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए।

इसके पहले पूर्व सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संजय झा ने कहा कि बहुत साथी पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। विधायी जिम्मेदारियों को ढंग से निभाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर कानून बनाने की प्रक्रिया, बजट कार्य और सदन की कार्यप्रणाली से जुड़़ी जानकारी दी गई है। किसी राजनीतिक दल की ओर से बिहार में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम किया गया।

विधायकों को दी गई ट्रेनिंग

कार्यक्रम में पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च के विशेषज्ञों ने विधायकों एवं विधान पार्षदों को विधायी जिम्मेदारियों, सदन की कार्यप्रणाली तथा नीति एवं कानून निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। पांच प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा संवाद किया गया। इनमें विधायी जिम्मेदारियां एवं समितियां, कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझना, भारत में हालिया विधायी घटनाक्रम, बजट को समझना तथा बिहार की अर्थव्यवस्था एवं राज्य का वित्त शामिल थे। प्रबोधन कार्यक्रम में एक दर्जन विधायक व विधानपार्षद नहीं पहुंचे। हालांकि उनमें से कई स्वास्थ्य कारणों से तो कई कुछ अन्य कारणों के कारण नहीं आने की बात पार्टी को बतायी।

जनता के सुख-दुख के साथी बनें : निशांत

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधायकों व विधान पार्षदों से क्षेत्रों में रहने और जनता के सुख-दुख के साथी बनने की अपील की। कहा कि 2005 के बाद बिहार में विधि व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उस समय जो भय, अपराध और अपहरण का वातावरण था, उसे समाप्त कर शांति और सौहार्द का माहौल स्थापित किया गया। नीतीश कुमार ने ट्रिपल सी यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से कभी समझौता नहीं किया। नीतीश कुमार ने हमेशा यह सीख दी है कि राजनीति पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, विप के उपसभापति डॉ. प्रो. रामवचन राय, उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उपनेता ललन कुमार सर्राफ, संजय गांधी मौजूद थे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsनीतीश के भरोसे जदयू की पॉलिटिक्स, मीटिंग में सभी MLA-MLC को मिला खास टास्क