Hindi NewsBihar NewsJDU MP Vijay Laxmi MLA threatening accused arrested demanding 10 lakh extortion money Siwan Bihar
JDU सांसद विजय लक्ष्मी और विधायक को धमकाने वाला गिरफ्तार, 10 लाख रंगदारी मांगा था; कई केस का आरोपी

JDU सांसद विजय लक्ष्मी और विधायक को धमकाने वाला गिरफ्तार, 10 लाख रंगदारी मांगा था; कई केस का आरोपी

संक्षेप:

पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी इधर-उधर भागने की फिराक में था। उसे  पुलिस की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया  

Dec 08, 2025 05:06 pm ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सीवान, निज प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

जदयू सांसद विजय लक्ष्मी औरव एक विधायक से रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक असांव थाने का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इसे लेकर वापस लौट रही है और आज जिले में पहुंचने की संभावना है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से मारपीट जैसे मामले में कांड दर्ज हैं। युवक द्वारा सांसद व एक विधायक से रंगदारी मांगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बावजूद इसके पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है और युवक से लगातार पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि सांसद विजय लक्ष्मी देवी के मोबाइल फोन पर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही विरोध करने पर इन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला सामने आने के बाद इस मामले में मैरवा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। अनुसंधान के क्रम में यह बात भी सामने आयी कि इसी तरह बड़हरिया क्षेत्र के विधायक के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी की मांग की थी। दोनों घटनाओं का तरीका एक जैसा पाए जाने के बाद पुलिस ने इसे संगठित गिरोह की हरकत मानते हुए जांच पड़ताल और तेज कर दी थी। रंगदारी की मांग करने वालों की पहचान करने के लिए पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से नंबर का लोकेशन, एक्टिविटी और नेटवर्क का विश्लेषण किया। इसके बाद इसका लोकेशन चेन्नई में मिला। पुलिस का दबाव पड़ने पर यह इधर-उधर भागने की फिराक में था, तभी इसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता से इसे वापस लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पटना में बेकाबू कार ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत; दिल दहला देने वाला वीडियो

एसडीपीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष के पास भी किया कॉल

पुलिस सूत्रों की मानें तो सांसद व बड़हरिया विधायक से रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल व कोलकाता से वापस लाया जा रहा है। आरोपित ने जिले के एसडीपीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष सहित एक के बाद एक करीब दस लोगों को कॉल किया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। रंगदारी मांगने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए फौरन एक विशेष टीम का गठन किया गया।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि सांसद व विधायक को कॉल करने वाले को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे कोलकाता से वापस लाया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार युवक के बारे में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।