निशांत बनें बिहार सीएम, जदयू विधायक श्याम रजक का बयान; पटना में पोस्टर से मांग तेज

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज होने लगी है। फुलवारीशरीफ के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक का बयान आया है कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं।

निशांत बनें बिहार सीएम, जदयू विधायक श्याम रजक का बयान; पटना में पोस्टर से मांग तेज

Nishant Kumar News: नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। 89 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को मुख्यमंत्री की सीट मिलेगी, ऐसी चर्चा के बीच निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज होने लगी है। फुलवारीशरीफ के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक का बयान आया है कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। यह भी कहा कि जदयू कार्यकर्ता उन्हें नीतीश कुमार की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। इससे पहले पटना में पोस्टर लगाकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गयी थी।

श्याम रजक ने कहा कि वह नीतीश कुमार की जगह पर निशांत कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उनमें वे सारे गुण मौजूद हैं जो एक मुख्यमंत्री में होना चाहते हैंं। व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि निशांत कुमार को ही सीएम बनाया जाए। उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम निर्णय नीतीश कुमार और एनडीए के टॉप लीडर्स साथ मिलकर करेंगे लेकिन, कार्यकर्ताओं की भी यही भावना है। गठबंधन में सभी दलों को लेकर चलना पड़ता है। फैसला सभी परिस्थितियों को देखते हुए किया जाएगा।

निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जदयू के सदस्य बने। उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। निशांत उसके बाद से राजनीति में काफी सक्रिय हैं। नीतीश कुमार के जनसंवाद में भी निशांत को उनकी कुर्सी दिए जाे की नारेबाजी की गई। एमएलसी नीरज कुमार भी कहते रहते हैं कि जय निशांत, तय निशांत पटना में पोस्टर लगाकर कहा गया कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान किसी भी पार्टी की ओर से नहीं दिया गया है। हालांकि,नीतीश कुमार ने अभी तक सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। विधान परिषद से त्यापत्र देने के बाद भी वह सीएम ने रह सकते हैं।

विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। सीएम की कुर्सी भाजपा के खाते में जाने वाली है। सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय समेत कई संभावित नामों पर भी चर्चा हो रही है। इस बीच जदयू की ओर से निशांत कुमार का नाम भी आगे लाया जा रहा है। निशांत राजनीति में आए तो संजय झा, ललन सिंह, नीरज कुमार, उमेश कुशवाहा समेत सभी बड़े नेताओ निशांत कुमार का स्वागत किया। कई नेता यह भी कहते हैं कि नीतीश कुमार की विरासत संभालने की ताकत निशांत कुमार में ही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।