500 परसेंट जीतेंगे, MLC चुनाव में अनंत सिंह का फुल कॉन्फिडेंस, अनुज सिंह के साथ खुली जीप में जदयू विधायक

हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बिहार एमएलसी चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत को लेकर पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आए हैं। खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें जीत का 500 परसेंट उम्मीद है। 

anant singh news
अनंत सिंह ने कहा है कि अनुज सिंह की जीत 500 फीसदी तय है।

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच गुरुवार यानी आज जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह अपना नामांकन करने के लिए गए। अनुज सिंह के साथ जदयू के मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह भी नजर आए। अनंत सिंह ,अनुज सिंह के साथ खुली जीप में नजर आए। समर्थकों के हुजूम के साथ अनुज सिंह नामांकन करने पहुंचे थे। एमएलसी चुनाव से पहले अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह का फुल कॉन्फिडेंस भी दिखा है।

अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें अनुज सिंह की जीत को लेकर 500 परसेंट उम्मीद है। मीडिया से बातचीत में मोकामा के बाहुबली विधायक ने कहा कि मेरा मालिक जनता है और वो ही मेरा भगवान है। वो वोट देगी और हम संतुष्ट रहते हैं कि हम जीतेंगे। कोई नहीं हराएगा। ये कोई दुकान की चीज नहीं है कि ले आएंगे। जनता मालिक है। हमको पांच सौ परसेंट जीत की उम्मीद है।

जब अनंत सिंह से पूछा गया कि नीरज कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं? तब इसपर अनंत सिंह ने कहा कि बहुत कैंडिडेट लड़ रहे हैं, वो सब हारेंगे। अनंत सिंह ने आगे कहा कि यह कोई पार्टी का चुनाव नहीं है औऱ ना ही इसका कोई चिन्ह होता है। कुछ नहीं होता है। अनंत सिंह ने आगे कहा कि नीरज कुमार ने चार इलेक्शन में मेरे खिलाफ काम किया है। आपको बता दें कि नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नीरज कुमार एनडीए के प्रत्याशी हैं। अनंत सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो इस चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे।

अनंत सिंह ने पहले आरोप भी लगाया था कि नीरज कुमार ने कभी मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह आरसीपी सिंह खेमे में भी थे, जिसने मेरे मोकामा स्थित घर में हथियार और विस्फोटक छिपाकर मेरे खिलाफ साजिश रची थी। अनंत सिंह ने 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी थी। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तल्खी खत्म करने की अब तक की कोशिशें नाकाम रही हैं।

अनंत सिंह के घर बने थे रसगुल्ले

इससे पहले खबर आई थी कि छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के पटना स्थित घर पर बुधवार को हलवाई बेठे थे और वहां बड़े बर्तनों में 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए थे। यह भी खबर सामने आई थी कि अनुज सिंह के नॉमिनेशन के बाद यह सभी रसगुल्ले बांटे जाएंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News500 परसेंट जीतेंगे, अनंत सिंह का फुल कॉन्फिडेंस, अनुज सिंह के नामांकन में पहुंचे