जदयू की झोली में जाएगा बिहार विधान परिषद सभापति का पद, बीजेपी से बन गई सहमति

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

भाजपा के अवधेश नारायण सिंह के पहले जदयू एमएलसी देवेश चन्द्र ठाकुर करीब दो साल विधान परिषद के सभापति रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता तथा सभापति का पद छोड़ा।

Nitish Kumar JDU Bihar Yatra
विधान परिषद सभापति का पद जदयू के पास जाएगा।

भाजपा के बाद बिहार की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के खाते में बिहार विधान परिषद के सभापति का पद जाएगा। जल्द ही इस दल के कोई वरीय नेता इस शीर्ष पद पर अपना योगदान देते नजर आएंगे। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर एनडीए में और खासकर भाजपा तथा जदयू के बीच सहमति बन गई है। फिलहाल भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति हैं। दरअसल मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही जदयू खेमे में विधान परिषद सभापति का पद जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। अभी मुख्यमंत्री के अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति भाजपा कोटे से ही हैं। ऐसे में जदयू की स्वाभाविक दावेदारी के तहत परिषद सभापति का पद उसके पास आ रहा है।

पूर्व में जदयू के उपसभापति हारुण रसीद विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में तकरीबन तीन साल काम कर चुके हैं। हालांकि तब प्रदेश में महागठबंधन की सरकार थी। भाजपा के अवधेश नारायण सिंह के पहले जदयू एमएलसी देवेश चन्द्र ठाकुर करीब दो साल विधान परिषद के सभापति रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता तथा सभापति का पद छोड़ा। गौर हो कि पूर्व में एनडीए की सरकार में जब विप सभापति का पद भाजपा के पास था तो विधानसभा के अध्यक्ष जदयू कोटे से रहे।

अब जबकि डा. प्रेम कुमार विधानसभा के अध्यक्ष हैं तो एकबार फ‌िर जदयू के किसी वरिष्ठ एमएलसी को सभापति का दायित्व मिलने जा रहा है। बताते चलें कि विधानसभा में अभी भाजपा के 88 जबकि जदयू के 85 विधायक हैं। वहीं, विधान परिषद में भाजपा के 25, जदयू के 20, राजद के 15, कांग्रेस के दो, निर्दलीय सात तथा सीपीआई, सीपीएम, हम, रालोमो, लोजपा आर रालोजपा के एक-एक सदस्य हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsजदयू की झोली में जाएगा बिहार विधान परिषद सभापति का पद, बीजेपी से बन गई सहमति