मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर डाका; महाकुंभ गए थे, पत्नी को पिस्तौल दिखा कैश और जेवर ले गए बदमाश

share Share
Follow Us on

  • डकैतों ने उनकी पत्नी से 40 लाख रुपये का डिमांड कर रहा था। नही देने पर उनके हाथों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गेट और खिड़की सहित अन्य सामानों को तोड़फोड़ करते हुए छतिग्रस्त कर भाग निकले। डकैतों के जाने के बाद पुलिस पहुंची।

मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर डाका; महाकुंभ गए थे, पत्नी को पिस्तौल दिखा कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार ओझा के घर मे घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। उनकी पत्नी सहित घर मे मौजूद दो महिलाओं को पिस्तौल की नोक पर रख कर नकाबपोश अपराधियों ने जेवर और कैश सहित अन्य सामान लूट लिया। घटना के दौरान डकैतों ने उनकी पत्नी से 40 लाख रुपये का डिमांड कर रहा था। नही देने पर उनके हाथों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गेट और खिड़की सहित अन्य सामानों को तोड़फोड़ करते हुए छतिग्रस्त कर भाग निकले। डकैतों के जाने के बाद पुलिस पहुंची।

घटना शुक्रवार रात सदर थाना के खबरा की है। बताया गया कि घटना के दौरान रमेश कुमार अपने बेटे के साथ कुंभ नहाने प्रयागराज गए थे। अपराधियों ने शुक्रवार की शाम पहले घर पर आकर पूछा कि नेता जी कहा है। उनके माध्यम से एक जमीन लेना है। इसके बाद रात में जाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद पत्नी ने फोन कर रमेश कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद थाने में आवेदन देने की बात कह कर वापस लौट गई। इधर, एसडीपीओ टू विनीता ने डकैती की घटना से इनकार करते हुए बताया कि चार पांच की संख्या में आये बदमाशों ने लूटपाट किया है। गृहस्वामी के शिकायत के आधार पर आगे की कारवाई की जा रही है।

जानकारी हो कि इससे पूर्व खबरा स्थित फ्लिपकार्ट के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर डिलेवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस घटना की गुत्थी सही ढंग से पुलिस अब तक सुलझा नही पाई कि अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दिया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
Hindi NewsBihar NewsJDU leader house robbed in Muzaffarpur Went to Mahakumbh miscreants showed pistol to wife and took away cash jewelery
;;;