Hindi NewsBihar Newsjdu leader father beaten to death in bihar banka
बिहार में जदयू नेता के पिता की पीट-पीट कर हत्या, पोते से मारपीट का विरोध करने पर मर्डर

बिहार में जदयू नेता के पिता की पीट-पीट कर हत्या, पोते से मारपीट का विरोध करने पर मर्डर

संक्षेप:

दादा छेदी मंडल के विरोध करने पर लड़कों ने मिलकर उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। छेदी मंडल बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर बौंसी रेफरल अस्पताल गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. उत्तम कुमार ने छेदी मंडल को मृत घोषित कर दिया।

Nov 30, 2025 11:37 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बौंसी, बांका
share Share
Follow Us on

बिहार में जदयू नेता के पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। बांका जिले में बौंसी के गदाल गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक छेदी मंडल (68 वर्ष) बौंसी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष भैरव प्रसाद मंडल के पिता थे। घटना शनिवार रात करीब 8:15 बजे की है। परिजनों के अनुसार शाम में छेदी मंडल अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अंगारू गांव का देव कुमार झा व जबड़ा गांव का सचिन कुमार चौधरी चार वाहन पर करीब 15-20 लड़कों के साथ आया और भैरव के पुत्र सौरभ के साथ मारपीट करने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दादा छेदी मंडल के विरोध करने पर लड़कों ने मिलकर उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। छेदी मंडल बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर बौंसी रेफरल अस्पताल गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. उत्तम कुमार ने छेदी मंडल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र भैरव प्रसाद मंडल ने बताया कि एक माह पूर्व उनका पुत्र सौरभ जो इंटर का छात्र है, पढ़ने गया था।

उससे वहां आरोपियों के साथ मारपीट हुई थी। इसका बदला लेने के लिए देव व सचिन ने अपने सहयोगियों के साथ आकर मेरे पिता की हत्या कर दी और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन की खातिर बेटे की हत्या, पिता और सौतेली मां पर आरोप से सनसनी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।