JDU Candidate List: जदयू ने तय किए सभी उम्मीदवारों के नाम, 6 विधायकों का कटेगा टिकट

JDU Candidate List: जदयू ने तय किए सभी उम्मीदवारों के नाम, 6 विधायकों का कटेगा टिकट

संक्षेप:

सूत्रों का कहना है कि जिन चार सीटों पर बदलाव होगा वे भागलपुर, नवादा और बांका जिलों में स्थित हैं। जेडीयू का दावा है कि यह निर्णय जनता से मिले फीडबैक और कार्यकर्ताओं के मूल्यांकन के आधार पर लिया है।

Oct 12, 2025 12:44 pm ISTHimanshu Jha पीटीआई
share

JDU Candidate List: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने उन सभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है, जिन पर वह चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि JDU करीब 103 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा NDA के शीर्ष नेताओं द्वारा उचित समय पर की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में जेडीयू के वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा है कि पार्टी ने चार ऐसे मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।

उन्होंने कहा, “इन विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से हमारे विधायक संजय कुमार पिछले हफ्ते RJD में शामिल हो गए वहां भी नया उम्मीदवार उतारा जाएगा। इसी तरह रूपौली सीट पर भी नया चेहरा होगा, क्योंकि हमारी पूर्व विधायक बीमा भारती विपक्षी खेमे में चली गई हैं।”

सूत्रों का कहना है कि जिन चार सीटों पर बदलाव होगा वे भागलपुर, नवादा और बांका जिलों में स्थित हैं। जेडीयू का दावा है कि यह निर्णय जनता से मिले फीडबैक और कार्यकर्ताओं के मूल्यांकन के आधार पर लिया है।

नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर जेडीयू नेता ने कहा, “केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जो विधायक क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं या जिनको लेकर जनता के बीच असंतोष है उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।”

NDA में सीट बंटवारे की स्थिति पर उन्होंने कहा कि BJP 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जेडीयू के खाते में 103 सीटें जा सकती हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पहले 20-22 सीटों पर मान गई थी लेकिन अब अधिक सीटों की मांग कर रही है। NDA के अन्य सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) — को भी “सम्मानजनक” संख्या में सीटें दी जाएंगी।

HAM के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पहले कहा था, “हम कोई दावा नहीं बल्कि निवेदन कर रहे हैं कि हमें सम्मानजनक सीटें दी जाएं, अन्यथा हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।”

वहीं, एक वरिष्ठ BJP नेता ने कहा , “सब कुछ NDA में ठीक है। सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की सूची पर फैसला 1-2 दिनों में होगा। औपचारिक घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।”

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।